Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'फुलब्राइट नेहरू डिसटिंगुइश्ड चेयर’ के लिए चुने गए भारतीय डॉक्टर

Advertiesment
Nri News
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के एक प्रमुख अमेरिकी डॉक्टर को ‘फुलब्राइट नेहरू डिसटिंगुइश्ड चेयर टू  इंडिया’ के लिए चुना गया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा गया कि अहमदाबाद का एचएल त्रिवेदी प्रतिरोपण विज्ञान  संस्थान इस कार्यक्रम के तहत डॉक्टर राहुल जिंदल की मेजबानी करेगा।
 
संस्थान हर वर्ष करीब 400 गुर्दा प्रतिरोपण करता है और उसने नूतन प्रतिरोपण सहनशीलता माडल  विकसित किए हैं।
 
डॉक्टर जिंदल मैरीलैंड में बेथेस्डा के ‘यूनीफाम्र्ड सर्विसेज यूनीवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज’ में सर्जरी  एवं वैश्विक स्वास्थ्य के प्रोफेसर हैं।
 
‘फुलब्राइट नेहरू डिसटिंगुइश्ड चेयर’ कार्यक्रम के तहत 3 से 12 महीने की समयावधि में करीब 40  उत्कृष्ट व्याख्यान, उत्कृष्ट अनुसंधान एवं उत्कृष्ट व्याख्यान, अनुसंधान सम्मान होते हैं।
 
‘फुलब्राइट डिसटिंगुइश्ड चेयर’ कार्यक्रम में सम्मान को ‘फुलब्राइट स्कॉलर प्रोग्राम’ में सबसे प्रतिष्ठित  नियुक्ति के तौर पर देखा जाता है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi