पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत में उनके नाम पर खरीदे गए कई फ्लैटों और कारों के बारे में 15 दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया है। अदनान सामी की ओर से जवाब न देने पर उनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है। अदनान पश्चिमोत्तर दिल्ली में लोखंडवाला इलाके की ओबेराय स्काई गार्डन सोसाइटी में आठ फ्लैटों के मालिक हैं।
अदनान ने मुंबई में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कई फ्लैटों और कारोंसहित करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति खरीदी है जो विदेश विनियम प्रबंधन अधिनियम (फेमा) का सीधे तौर पर उल्लंघन है।