एक अप्रवासी भारतीय को गत दिनों सुबह के समय यहाँ जमकर पीटा गया और जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इटली पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय एक बेघर भारतीय युवक दक्षिणी रोम के नेट्टुनो स्टेशन पर सो रहा था। तभी वहाँ कुछ लोगों ने निर्ममतापूर्वक उसे पीटा और उस पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं यह अप्रवासियों के खिलाफ आक्रोश की घटना तो नहीं है।
हालाँकि उसे लूटने के इरादे से भी वारदात होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। इस घटना की जाँच के आदेश दिए हैं। हालाँकि पुलिस ने इस बात से इंकार नहीं किया कि बेघर भारतीय को लूटने की कोशिश की गई होगी।