Nri Activities %e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b6 %e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4 114061200054_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उमेश तांबी सम्मानित

Advertiesment
राष्ट्रपति बराक ओबामा
GN

अमेरिका में स्वयंसेवा की परंपरा बहुत पुरानी है। यह गर्व की बात है कि स्वयंसेवक इस संकल्प को पुनर्स्थापित कर रहे हैं जिससे परिवार, पड़ोसी, समाज और देश में अपनापन और भाईचारी और प्रगाढ़ हो।

इस सेवाभाव को प्रभावी रूप से देश निर्माण और समाज कल्याण करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष प्रमुख रूप से अमेरिकी नागरिकों और वैधानिक रहवासियों को व्हाइट हाउस से अमेरिकी के राष्ट्रपति द्वारा The President's Volunteer Service Award से सम्मानित किया जाता है।

उमेश ताम्बी को उनकी प्रतिबद्धता और अथक कार्यों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया, साथ ही 2013 के दौरान किए गए वालंटियर कार्य की सराहना के लिए Coat Pin प्रदान की।

बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ ब्रायन मोयनिहन ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की एवं प्रोत्साहन और बधाइयां दीं। भारतीय मूल के नागरिकों के लिए यह सम्मान गौरव का विषय है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi