ओबामा प्रशासन में तीन भारतीय
तीन प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकियों को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने प्रशासन के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। इन तीनों को एशियाई-अमेरिकियों और प्रशांत महासागरीय देशों की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया है। यह संस्था संघीय कार्यक्रमों में 1 करोड़ साठ लाख लोगों की भागीदारी को बढ़ाने में मदद करेगी। उनमें एथान अलेन इंटीरियर्स के प्रमुख फारूक काठवाड़ी, फर्स्ट रॉकफोर्ड ग्रुप इन्का. के प्रमुख सुनील पुरी और अमेरिका में सिखों के सबसे बड़े नागरिक अधिकार संगठन 'सिख कोलिशन' के सह संस्थापक और निदेशक अमरदीप सिंह शामिल हैं।