Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दो सौतेले बेटों की हत्या

भारतीय कनाडाई पर आरोप

हमें फॉलो करें दो सौतेले बेटों की हत्या

भाषा

ND

भारतीय मूल के एक कनाड़ाई को अपने दो किशोरवय सौतेले बेटों की हत्या तथा अपनी पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी ठहराया गया है। 66 वर्षीय महिंदर सिंह जोहाल पर हत्या के दो मामले तथा अपनी 35 वर्षीय पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस ने फादर्स डे पर उसके खिलाफ यह आरोप लगाए। इंटीग्रेटिड होमीसाइड इनवेस्टीगेशन टीम के प्रवक्ता डेले कार ने यह जानकारी दी। गिरफ्तारी के एक दिन बाद जोहाल को सुरे की प्रांतीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस को रविवार की सुबह एक आपात फोन कॉल मिला। जब पुलिस दल सुरे के न्यूटन में सनरिज एस्टेट की 126वीं गली में स्थित मकान में पहुँचा तो उसे दो किशोरवय बच्चों के शव तथा जोहाल की गंभीर रूप से घायल पत्नी मिली।

मारे गए दोनों किशोर भाइयों की पहचान 17 वर्षीय अमरजीत गिल तथा 15 वर्षीय रंजीत गिल के रूप में हुई है। जोहाल की पत्नी की पहचान अभी नहीं हो पाई है जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। डेले कार ने बताया कि रविवार को देर रात ऑपरेशन के बाद से जोहाल की पत्नी की हालत अब स्थिर है। यह महिला अपने दो बेटों के साथ करीब आठ माह पहले ही भारत से न्यूटन आई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi