sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोबल विजेता जीन दोसेत का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें जीन दोसेत
19 अक्टूबर 1916 को तोलाउस में जन्में फ्रांसीसी इम्यूनोलॉजिस्ट जीन दोसेत का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। थे। फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी में कहा कि स्पेनिश द्वीप मालोरका में छह जून को प्राकृतिक कारणों से उनकी मौत हुई।

अंग प्रत्यारोपण और मानवीय जीन की मैपिंग में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दोसेत को फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने एक महान वैज्ञानिक बताया है। दोसेत ने 1958 में ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन उत्तक प्रणाली की खोज की थी, जिससे डॉक्टरों को अंग दान करने वाले और अंग हासिल करने वाले के बीच समरसता का पता लगाने में मदद मिली।

सरकोजी ने अपने बयान में कहा कि उनकी खोज से दुनिया भर में अंग दान और अंग प्रत्यारोपण विकसित हुआ और कई जिंदगियाँ बचाई गईं। उन्होंने प्रख्यात फ्रांसीसी चिकित्सा स्कूल फेकल्टे दा मेडिसिन दा पेरिस में अध्ययन किया।1980 में मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाले दोसेत ने फ्रांस ट्रांसप्लांट एंड सेंटर फॉर स्ट्डी ऑफ ह्यूमन पॉलीमोरफिज्म की स्थापना की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi