सेंट मार्टिन द्वीप में एक क्रूज जहाज के चालक दल के सदस्यों में एक भारतीय को लूटपाट की कोशिश में गोली मार दी गई है। सेंट मार्टिन पुलिस के प्रवक्ता रिकाडरे हेंसन ने बताया कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई वह भारत का रहने वाला है।
पीड़ित गहाधर प्रधान ने अस्पताल में बताया कि उस पर एक बंदूकधारी ने हमला किया। वह उससे धन माँग रहा था। (भाषा)