Nri Activities %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af %e0%a4%ac%e0%a4%a8 %e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80 110042900053_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय बन रहे दिल के रोगी

Advertiesment
भारतीय
ND
डॉक्टरों ने खाड़ी के देशों में रहने वाले भारतीयों में बढ़ रही दिल की बीमारी को लेकर खासी चिंता जताई है। अमीरात कर्डियक सोसायटी और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी की गत दिनों दुबई में हुई बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि खाड़ी के लोगों में दिल की बीमारी बढ़ती जा रही है। वहाँ के आधे लोगों का कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ है। एक चौथाई लोगों को उच्च रक्तचाप है और 15 से 20 प्रतिशत लोग मधुमेह की बीमारी से ग्रसित हैं।

सोसायटी ने अंतरराष्ट्रीय जैव दवा कंपनी के साथ 5300 रोगियों पर किए अध्ययन के बाद इसका खुलासा किया। वहीं अमेरिकन कोकेण ऑफ कार्डियोलॉजी के जर्नल प्रमुख डॉ एंथोनी एन डिमारिया ने बताया कि भारत में अब संक्रमण के बजाए दिल की बीमारी से ज्यादा मौतें हो रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi