sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर

भाषा

ND
एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर दक्षिण अफ्रीका में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया और उसे गोली मार दी। आंध्रप्रदेश के वारंगल के अरेपल्ली गाँव के नजदीक रहने वाले बी. किरण नामक इस इंजीनियर को बृहस्पतिवार को जोहन्सबर्ग में कार्यस्थल से लौटते वक्त कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसके पिता बी शंकरियाह ने आज यहाँ प्रेट्र को यह जानकारी दी।

किरण को दो गोलियाँ लगी हैं और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। किरण पिछले दो वर्ष से दक्षिण अफ्रीका में कार्यरत है। पिछले माह वह अपने मात-पिता के साथ घर पर समय बिताने के बाद 27 जून को जोहन्सबर्ग रवाना हो गया था।

शंकरियाह ने बताया कि हमें इस घटना के बारे में जानकारी उसके दोस्तों से मिली और हम काफी चिंतित हैं। पुलिस ने बताया की पुलिस अधीक्षक वीसी सज्जनार किरण के परिवार के सदस्यों के लिए पासपोर्ट और वीजा का प्रबंध कर रहे हैं ताकि वे जल्दी से जल्दी दक्षिण अफ्रीका रवाना हो सकें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi