यूएई में 'गंगा नदी' पर देशी संगीत
यूएई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को देशी संगीत का आनंद मिलेगा। अमीरात स्थित भारतीय गायकों का एक दल गंगा नदी को अपनी आदरांजलि प्रस्तुत करेगा।यूएई में पहली भारतीय संगीत मंडली 'मल्हार' ने अपने कार्यक्रम- 'हे गंगा-जीवन की नदी की प्रतिध्वनियां' के जरिए नदी का संस्कृति से संबंध, विशेष रूप से कविता और संगीत के जरिए, खोजा है। एक नाविक द्वारा कही जाने वाली एक कथा कही जाएगी जिसमें गंगा नदी के समूचे मार्ग की यात्रा को दर्शाया जाएगा। इस संगीत रचना के गानों में नदी के विभिन्न स्तरों, हिमालय में इसकी उत्पत्ति से लेकर बंगाल की खाड़ी में इसके समाहित होने, को दर्शाया जाएगा। नाट्य मंडली के निदेशक ने कहा कि यह कोई पौराणिक नाटक नहीं होगा और न ही धार्मिक वार्ता और निश्चित तौर पर न ही कोई पर्यावरणीय कार्यक्रम होगा।