Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्जीनिया में हिन्दू नेताओं ने की बैठक

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिन्दुत्व

भाषा

ND

हिन्दुत्व के विविध पहलुओं के बारे में बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से हिन्दू धार्मिक नेताओं के एक समूह ने इस सप्ताहांत वर्जीनिया में एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वर्जीनिया के दुर्गा मंदिर में किया गया।

चर्चा का आयोजन ‘फार्म फॉर हिन्दू अवेकनिंग’ द्वारा किया गया था। बैठक में चर्चा करने वालों ने भड़काऊ भाषण के अलावा हिन्दुत्व के अस्तित्व को बनाए रखने को लेकर हिन्दू धर्म से जुड़े वीडियो का प्रदर्शन किया और मंदिर जाने जैसी हिन्दू परंपराओं पर चर्चा की।

इसके अलावा आध्यात्मिक विज्ञान में हिन्दुत्व के सामने विभिन्न चुनौतियों खास कर भारत और श्रीलंका के बीच प्राचीन राम सेतु के अस्तित्व एवं खतरे पर चर्चा की गई। फोरम ने अपने बयान में कहा कि उनकी अमेरिका के अन्य भागों में भी ऐसी बैठक करने की योजना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi