कनाडा पुलिस ने एक भूखंड हासिल करने के लिए दोहरे हत्याकांड में कथित रूप से शामिल रहने के आरोप में एक सिख महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ब्रिटिश कोलंबिया के डेल्टा शहर में अमरजीत कौर लाली पर पेशेवर हत्यारों द्वारा दो लोगों की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
द वांकूवर सन की खबर में कहा गया है कि लाली के खिलाफ दोहरे हत्याओं के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। लाली गत दिवस सरे के प्राँतीय अदालत में पेश हुई थी। इसके बाद महिला को हिरासत में भेज दिया गया। डेल्टा पुलिस काँस्टेबल ने कहा कि लाली को छह हफ्ते की जाँच के बाद एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें