Nri Activities %e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%96 %e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be 109102700019_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिख युवक पर हमला

Advertiesment
भारतीय
ND
भारतीयों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में हमलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई लोगों के एक समूह ने यहाँ बस स्टैंड पर सो रहे एक सिख युवक के सिर पर प्रहार किया और उसकी पगड़ी उतार दी। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय इस युवक पर बिना किसी उकसावे के हमला किए जाने की घटना की जाँच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रविवार को हुई इस घटना में सो रहे युवक के सिर पर प्रहार किया गया और उसकी पगड़ी उतार दी। हालाँकि इस भारतीय युवक के नाम तथा अन्य ब्योरे के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है।‘द एज’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कोपर स्ट्रीट में यह युवक एपिंग रेलवे स्टेशन के समीप एक बस स्टैंड पर सोया हुआ था। रविवार की रात करीब पौने एक बजे एक बस डिपो में आई और उसमें से पाँच लोग उतरे, जो 17 से 19 वर्ष की उम्र के थे। ये पाँचों इस युवक की ओर बढ़े। पाँचों में से दो युवकों ने कथित रूप से भारतीय युवक पर हमला किया, जबकि उनके तीन साथियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। 60 वर्षीय बस चालक तथा एक राहगीर ने भी हमले को रोकने का प्रयास किया। ये पाँचों युवक घटनास्थल से भागने में सफल रहे।

रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित के मुँह पर चोटें आई हैं, लेकिन उसे चिकित्सा की जरूरत नहीं है। पुलिस ने इस मामले के प्रत्यक्षदर्शियों से सामने आने की अपील की है।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के छात्रों और लोगों के खिलाफ नस्ली हिंसा से प्रेरित हमलों की श्रेणी में यह ताजा हमला है। जून से अगस्त के बीच में देश के विभिन्न शहरों में करीब 30 भारतीय छात्रों पर हमले हो चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi