Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉलीवुड की तर्ज पर बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम

आप भी पढ़ सकेंगे सितारों की हस्तरेखाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें हॉलीवुड की तर्ज पर बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम
- पंकज शुक्ल
IFM

देश के तमाम विद्वान हस्तरेखा विशेषज्ञों के लिए एक खुशखबरी है। ये खुशखबरी हिन्दी सिनेमा के चाहने वालों के लिए भी है। खुशखबरी ये है कि अब आप न सिर्फ अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सितारों के हाथों की लकीरें पढ़ सकेंगे, बल्कि ये भी जान सकेंगे कि आखिर किस्मत के धनी लोगों के हाथों में तकदीर कैसे लिखी होती है।

शाहरुख खान के बंगले मन्नत के ठीक सामने हिन्दी सिनेमा की चंद नामचीन हस्तियों के हाथों की छाप (हैंड इंप्रिंट्स) भी देखने को मिलेगी। लॉस एंजिल्स के मशहूर हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम की तर्ज पर मुंबई में भी एक बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम बनने जा रहा है, जिसके पहले चरण में हिन्दी सिनेमा के कम से कम 60 दिग्गज कलाकारों के हैंड इमप्रिंट्स यहां संजोए जाएंगे।

मुंबई के उपनगरीय इलाके बांद्रा में शाहरुख खान, सलमान खान और रेखा के घरों के ठीक सामने ये बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम बनने जा रहा है। अभी तक प्रेमी युगलों के मिलन स्थल के तौर पर मशहूर बैंड स्टैंड नामक इस इलाके में बनने जा रहे इस अनोखे आकर्षण स्थल के लिए बुनियादी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। (बीएमसी) और बांद्रा रेजीडेंट्स एसोसिएशन (बीआरए) ने भी इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

webdunia
ND
फिल्म नगरी घूमने आने वालों के लिए ये नया आकर्षण स्थल बनाने का विचार मशहूर प्रोडक्शन हाउस यूटीवी की परिकल्पना है। इसका निर्माण कार्य इसके एक चैनल यूटीवी स्टार्स द्वारा किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यूटीवी ने पहले हॉलीवुड हॉल ऑफ फेम का ही देसी संस्करण यहां बनाने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में तकनीकी कारणों से इसका नाम बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम रखना तय किया गया।

इस बारे में चैनल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस परियोजना पर पिछले 6 महीनों से काम चल रहा था। इसे बनाने के पीछे मंशा यही है कि हिन्दी सिनेमा को यहां तक लाने में बेहतरीन योगदान करने वाले कलाकारों की निशानियां उनके चाहने वालों की खातिर हमेशा-हमेशा के लिए सुरक्षित की जाएं। इस वॉक ऑफ फेम का उद्घाटन हिन्दी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन से कराने की कोशिश चल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi