बॉलीवुड फिल्मों की निर्देशक एवं नृत्य निर्देशक फराह खान अगले माह ब्रिटेन में होने वाले वार्षिक भारतीय फिल्म महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी।
वर्ष 2007 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली ओम शांति ओम की निर्देशिका की इस फिल्म की महोत्सव में 19 मार्च को विशेष स्क्रीनिंग होगी। इस बार यह महोत्सव महिला शक्ति के विषय पर केन्द्रित है और इसका मकसद पर्दे के पीछे भारतीय सिनेमा में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित करना है।
महोत्सव के निर्देशक पुष्पेन्द्र चौधरी ने कहा, ‘हम अपने महोत्सव के 17वें संस्करण में इस साल मुख्य अतिथि के रूप में फराह खान के आने से गौरवान्वित होंगे। वह सिनेमा की पुरुष प्रधान दुनिया में महिला फिल्मकारों की वास्तविक तौर पर एक आदर्श हैं। उन्हें बेहतरीन कथाओं के जरिये जनता का मनोरंजन करने वाली ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन करने में बेजोड़ सफलता मिली है।’
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें