Nri Bollywood %e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4 109050100073_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनिल कपूर सम्मानित

Advertiesment
अनिल कपूर
PR
‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के बाद अभिनेता अनिल कपूर की ख्याति भारत के बाहर भी फैल गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिल कपूर की पहचान बन गई है। हाल ही में ‘द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिल्स’ (आय एफ एफ एल ए) में अनिल कपूर को सम्मानि‍त किया गया।

सम्मान के साथ-साथ अनिल कपूर द्वारा निर्मित चर्चित फिल्म ‘गाँधी माय फादर’ के अँग्रेजी वर्जन का भी वर्ल्ड प्रीमियर इस फेस्टिवल में हुआ। यह फिल्म महात्मा गाँधी और उनके बेटे के रिश्ते पर आधारित है। अनिल की इस फिल्म को काफी सराहना मिली।

अनिल कपूर की क्लासिक फिल्म ‘लम्हे’ और ‘विरासत’ का भी इस अवसर पर प्रदर्शन किया गया। भारतीय महिला निर्देशकों द्वारा निर्देशित फिल्म के अलावा बी.आर.चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नया दौर’ को भी इस समारोह में दिखाया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi