Nri Bollywood %e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%8b %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6 108042900046_1.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चलो विदेश

Advertiesment
चलो विदेश
IFM
गर्मियों के आते ही बॉलीवुड के अधिकांश कलाकार विदेश जाने का बहाना ढूँढते हैं। ज्यादातर कलाकारों की यह कोशिश रहती है कि भारत में गर्मी के मौसम में शूटिंग विदेश में हो ताकि निर्माता के पैसे से सैर-सपाटा भी हो जाएँ और वे गर्मी की मार से भी बच जाएँ।

वे शूटिंग पर अपने परिवार को भी ले जाते हैं। कुछ सितारें परिवार का खर्चा अपनी जेब से उठाते हैं, लेकिन ज्यादातर का खर्चा निर्माता ही वहन करता है। इस समय बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग विदेश में हो रही है या होने वाली है।

सलमान खान 55 दिनों तक आस्ट्रेलिया में अपने भाई की फिल्म ‘मैं और मिसेस खन्न’ की शूटिंग करेंगे। लगभग दो माह तक वे भारत से दूर रहेंगे। करण जौहर ज्यादातर अपनी फिल्मों की शूटिंग विदेश में करते हैं।
  गर्मियों के आते ही बॉलीवुड के अधिकांश कलाकार विदेश जाने का बहाना ढूँढते हैं। ज्यादातर कलाकारों की यह कोशिश रहती है कि भारत में गर्मी के मौसम में शूटिंग विदेश में हो ताकि निर्माता के पैसे से सैर-सपाटा भी हो जाएँ और वे गर्मी की मार से भी बच जाएँ।      


उनके द्वारा निर्मित फिल्म ‘दोस्तान’ की शूटिंग मियामी में चल रही है। इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा हैं। अभिषेक को साथ देने के लिए पत्नी ऐश्वर्या भी वहीं पर है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी पर भी मियामी में एक आयटम सांग फिल्माया गया
अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण ‘चाँदनी चौक टू चायन’ की शूटिंग के लिए चीन में हो चुकी है। संभवत: एक-दो गाने भारत के बाहर ही फिल्माए जाएँगे। दीपिका के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ‘बचना ऐ हसीनो’ की शूटिंग यूरोप में करेंगे। उनके साथ बिपाशा बसु होंगी।

इनके अलावा कई प्रमुख कलाकारों की शूटिंग विदेश में होने वाली हैं। जिन कलाकारों की फिल्म आरंभ होने वाली हैं वे लोकेशन देखने के बहाने बाहर जाने की योजना बना रहे हैं

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi