Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीस देशों में प्रदर्शित होगी ‘रब ने...’

Advertiesment
हमें फॉलो करें यूके
PR
विदेशों में भी भारतीय फिल्मों का दायरा बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड की फिल्में तेजी से उन क्षेत्रों में भी लो‍कप्रिय हो रही हैं, जहाँ पहले प्रदर्शित भी नहीं होती थी। पहले यूके और यूएसए में ही बॉलीवुड की फिल्में प्रदर्शित होती थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोप के कई देशों में हिंदी फिल्मों का इंतजार किया जाता है।

आमतौर पर भारत में प्रदर्शित होने के कुछ दिनों बाद कई देशों में फिल्में प्रदर्शित होती थी, लेकिन ‘रब ने बना दी जोड़’ के निर्माता यशराज फिल्म्स इसे कई देशों में भारत के साथ 12 दिसम्बर को प्रदर्शित करेंगे।

हॉलैंड, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के दर्शक भी ‘रब ने बना दी जोड़’ का आनंद उसी दिन ले सकेंगे, जिस दिन भारत में यह फिल्म प्रदर्शित होगी। साथ ही यूनाइटेड किंगडम के भी कई थिएटर्स में इस फिल्म को प्रदर्शित किया जा रहा है।

शाहरुख खान की लोकप्रियता को देखते हुए भी यह कदम उठाया जा रहा है। शाहरुख विदेश में अन्य किसी भी बॉलीवुड के अभिनेता की तुलना में कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं। ‘रब ने बना दी जोड़’ का इंतजार कई देशों में किया जा रहा है। इस फिल्म के गाने ‘डांस पे चां’ और ‘हौले हौल’ लो‍कप्रिय हो चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi