Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय अभिनेत्री लीजा रे सूची में

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपा मेहता
दीपा मेहता की फिल्म वाटर से चर्चा में आई भारतीय मूल की अभिनेत्री लीजा रे को हैलो पत्रिका के कनाडाई संस्करण ने देश के 50 सबसे खूबसूरत लोगों की सूची में शामिल किया है।

हैलो ऑनलाइन ने खबर दी कि सुपर मॉडल से अभिनेत्री बनीं रे को कनाडाई राजनीतिज्ञ रूबी ढल्ला के साथ सूची में स्थान दिया गया है। सूची में केवल दो भारतीय नाम हैं।

सूची में अपना नाम आने की खबर पर रे ने कहा कि वे इसके लिए अपने माता-पिता को धन्यवाद देती हैं। उन्होंने कहा कि सूची में प्रतिष्ठित लोगों के साथ अपना नाम देखकर वे गर्वित महसूस कर रही हैं।

सूची में गायिका शानिया ट्वेन शीर्ष पर हैं। साथ हीं गायिका एवरिल लाविग्ने, अभिनेता केफर सुथेरलैंड और संक्स एंड द सिटी की स्टार किम काब्रेल और मॉडल गैब्रियल औबरी का नाम भी सूची में है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi