Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर कपूर ने टाइम्स स्क्वायर पर मनाई ‘दिवाली’

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणबीर कपूर ने टाइम्स स्क्वायर पर मनाई ‘दिवाली’
न्यूयॉर्क। दिवाली में भले ही अभी वक्त हो, लेकिन यहां के टाइम्स स्क्वायर पर प्रकाश के इस पर्व का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या भारतीय एकत्र हुए। इसमें हिंदी सिनेमा के कुछ चर्चित चेहरे भी दिखे। टाइम्स स्क्वायर पर ‘दिवाली’ नामक कार्यक्रम में भारतीय मूल के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग की ओर से किया गया था।

PR


अभिनेता रणबीर कपूर अपने माता-पिता नीतू एवं ऋषि कपूर के साथ मौजूद थे। गायक शंकर महादेवन ने अपनी प्रस्तुति दी। इसमें भारतीय नृत्य और संगीत का आयोजन किया गया। टाइम्स स्क्वायर के एक हिस्से में भारतीय पकवानों, संगीत और फैशन का स्पष्ट तौर पर जलवा देखने को मिला।

महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक जगदीश पटेल ने कहा, ‘‘यह न्यूयॉर्क में एक महत्वपूर्ण और जीवंत भारतीय महोत्सव को आयोजित करने का एक बेहतरीन मौका था। हमने भारत में दिवाली का गवाह बनने के लिए दुनिया के लोगों को आमंत्रित किया।’’

रणबीर अपने माता-पिता के साथ कई गानों पर थिरके। यहां मौजूद दर्शकों ने नृत्य और संगीत का जमकर लुत्फ उठाया।(भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi