Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदु शर्मा कथा सम्मान ऋषिकेश सुलभ को

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिंदी लेखक
ND
जाने-माने हिंदी लेखक ऋषिकेश सुलभ को उनके कथा संग्रह ‘वसंत के हत्यारे’ के लिए वर्ष 2010 के अंतरराष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान के लिए चुना गया है। वे लघु कथाओं और विदेशिया शैली के नाटकों के लिए पहचाने जाते हैं। उनको यह पुरस्कार इस वर्ष आठ जुलाई को ंदन के हाउस ऑफ कॉमंस में दिया जाएगा। 55 वर्षीय सुलभ आकाशवाणी में कार्यरत हैं।

कथा, ब्रिटेन के महासचिव तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि पुरस्कार के तहत उन्हें दिल्ली-लंदन-दिल्ली का हवाई यात्रा खर्च, हवाई अड्डा कर, ब्रिटेन के लिए वीजा शुल्क, एक शील्ड, एक शॉल और लंदन में एक सप्ताह तक रुकने की सुविधा दी जाएगी। लंदन में उन्हें मुख्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi