sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जैक्सन का दस्ताना नीलाम होगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें पॉप किंग माइकल जैक्सन
ND

एक लाख पाउंड से अधिक में पॉप किंग माइकल जैक्सन का एक दस्ताना नीलाम किया जाएगा। दस्ताने को इस वर्ष अक्टूबर में लॉस एंजिल्स के पास स्थित कालाबासाज हाउस में नीलाम किया जाएगा। प्रोफाइल्स इन हिस्ट्री नामक नीलामी संस्था ने दस्ताने की प्रारंभिक बोली एक लाख पाउंड तय की है। यह दस्ताना जैक्सन के 'सूट ऑफ लाइट्स' का हिस्सा है जिसे उन्होंने वर्ष 1984 में विक्ट्री टूर के दौरान पहना था।

इस दस्ताने में 50 छोटे-छोटे बल्ब लगे हुए हैं जिन्हें नौ वोल्ट की बैटरी से ऊर्जा प्राप्त होती थी जिसे कलाई के पास रखा जाता था। जैक्सन इन बल्बों को बीच-बीच में जलाते और बुझाते थे। अतिरिक्त दृश्य प्रभाव के लिए अलग पंक्ति वाले बल्बों को अलग-अलग सर्किटों से जोड़ा था ताकि वे क्रमबद्ध तरीके से जलें-बुझें। नीलामीकर्ताओं ने इस दस्ताने को जैक्सन की यादगार वस्तुओं में आखिरी बताया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi