Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीमच की सुप्रिया को अमेरिका में अवार्ड

अमेरिका में सुप्रिया के प्रयोग लागू

Advertiesment
हमें फॉलो करें हेडली स्कूल ऑफ ब्लाइंड्स
ND

दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किए उत्कृष्ट कार्यों पर अमेरिका की संस्था हेडली स्कूल ऑफ ब्लाइंड्स ने वर्ष 2009 के लिए राबर्ट विन्न फैमेली एजुकेशन अवार्ड के लिए भारतीय मूल की सुप्रिया देसाई को चुना है। सुप्रिया को यह अवार्ड 8 अक्टूबर को शिकागो के समारोह में दिया जाएगा।

नीमच निवासी सुप्रिया के पिता भानु दवे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संस्था वर्ष 1920 से विश्व स्तरीय डिस्टेंस शिक्षण के लिए प्रख्यात है। सुप्रिया मप्र में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा रही हैं और उनके पिता नेत्रदान व विकलांग सेवा के क्षेत्र में 4 दशक से कार्य रहे हैं।

संस्था यह अवार्ड उन व्यक्तियों को देती है जो हेडली के मानक दायित्वों पर खरा उतरकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से संस्था एवं समाज के लिए विशेष कार्य करते हैं। सुप्रिया ने गत पाँच वर्ष से ब्रेललिपि व अन्य नेत्रहीनों की शिक्षा के लिए उच्च स्तरीय कार्य किया है। उनके किए प्रयोगों को अमेरिका सहित 100 देशों में लागू किया गया है। कोलोराडो के गवर्नर ने सुप्रिया को बधाई दी है। सुप्रिया पिछले 10 वर्ष से पति केतन देसाई के साथ कोलोराडो में रहती हैं। कोलोराडो स्टेट में सन्‌ 1920 के बाद पहली बार किसी महिला को यह अवार्ड दिया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi