Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लार्ड पॉल को 'भारत का गौरव' पुरस्कार

वंदना शिवा को 'सेव द वर्ल्ड' अवार्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें लार्ड स्वराज पॉल
ND

प्रसिद्ध ब्रिटिश उद्योगपति और भारतीय मूल के लार्ड स्वराज पॉल को सार्वजनिक जीवन में असाधारण उपलब्धि के लिए ब्रिटेन में वर्ष 2008 के लिए 'भारत का गौरव' सम्मान प्रदान किया गया। पॉल को यह सम्मान लंदन स्थित इंडिया इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में ब्रिटेन के छाया न्याय मंत्री और सांसद डोमनिक ग्रीवे ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद पॉल ने कहा कि भारतीय समुदाय द्वारा पुरस्कार प्राप्त कर उन्हें बड़ी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मैं भारत पर गर्व करता हूँ, भारत एक महान देश है। इसके साथ ही ग्रीवे के हाथ से यह पुरस्कार प्राप्त करके उन्हें बड़ी खुशी हुई, क्योंकि वे भारत तथा एशियाई मामलों में काफी रुचि लेते हैं। पॉल प्रसिद्ध कपारो औद्योगिक समूह के अध्यक्ष भी हैं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष हरदयाल एस. लूथर ने पॉल की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि पॉल ब्रिटेन की महारानी द्वारा प्रिवी काउंसिल द्वारा नियुक्त किए गए पहले एशियाई हैं और कुछ ही महीने पहले उन्हें संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लार्ड्स का उपाध्यक्ष चुना गया है।

webdunia
ND
PTI
दूसरे एक कार्यक्रम के अंतर्गत ऑस्ट्रिया के विएना प्रांत के जेवेंटेनड्रोर्फ में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता वंदना शिवा को वर्ष 2009 के 'सेव द वर्ल्ड अवार्ड' से सम्मानित किया। यह पुरस्कार विश्व के लिए विशेष कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi