Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सउदी अरब में बेरोजगार हो जाएंगे भारतीय, भारत चिंतित

Advertiesment
हमें फॉलो करें एनआरआई न्यूज
रियाद , रविवार, 28 अप्रैल 2013 (20:38 IST)
FILE
रियाद। भारत ने रविवार को सउदी अरब से चिंता जताई कि राजशाही के नए श्रम कानून ‘निताकत’ के कारण बड़ी संख्या में भारतीय बेरोजगार हो जाएंगे।

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यलार रवि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सउदी अरब के श्रम मंत्री अब्दुल फकीह से भेंट कर निताकत कार्यक्रम पर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।

विदेश राज्यमंत्री ई. अहमद और प्रधानमंत्री के सलाहकार टी. के. ए. नायर भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

‘निताकत’ कानून के माध्यम से राजशाही ने स्थानीय कंपनियों के लिए प्रत्येक 10 प्रवासी कर्मचारियों पर एक स्थानीय नागरिक को नौकरी देना अनिवार्य कर दिया है।

इस बात पर विस्तृत चर्चा हो रही है कि इस नीति के कारण भारत से यहां आने वाले प्रवासी भारतीय कर्मचारियों को बड़ी संख्या में अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ेगा।

सउदी अरब में वर्तमान में 20 लाख से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। सउदी सरकार ने देश में बेरोजगारी को कम करने के लिए ‘निताकत’ श्रम कानून लागू किया है।

भारत ने पहले कहा था कि इस नए श्रम कानून का केवल अवैध प्रवासी कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ेगा। इसका वैध कर्मचारियों की नौकरियों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi