Publish Date: Thu, 28 Jan 2016 (14:30 IST)
Updated Date: Thu, 28 Jan 2016 (14:46 IST)
ओस्लो। भारतीय नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वावधान में ओस्लो में लेखक गोष्ठी में भारतीय गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय राष्ट्र गान और राष्ट्र गीत से हुआ। कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के सेक्रेटरी एन. पुनप्पन जी ने शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता कर रहे लेखक सुरेशचंद्र शुक्ल ने भारतीय राष्ट्रपति का सन्देश पढ़ा और बताया कि नार्वे में हिन्दी का पठन-पाठन बढ़ रहा है।
अंत में काव्यगोष्ठी हुई जिसमें मुख्य रूप से गुरु शर्मा, इंगेर मारिये लिल्लेएंगेन, नूरी रोयसेग और सुरेशचंद्र शुक्ल ने कविताएं पढ़ीं और शगुन रतौड़ी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला।
इंगेर मारिये लिल्लेएंगेन, नौशीन इकबाल और अरुणा शर्मा ने इस अवसर पर सामूहिक रूप से 67वें गणतंत्र दिवस पर केक काटा।