Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रातोरात सेलिब्रिटी बना जैकपॉट टिकट बेचने वाला भारतीय-अमेरिकी

Advertiesment
7-Eleven-owner
रिकॉर्ड जैकपॉट टिकट बेचने पर भारतीय-अमेरिकी को मिले 10 लाख डॉलर

वॉशिंगटन। अमेरिका में 1.6 अरब डॉलर की कीमत के रिकॉर्ड जैकपॉट के साथ पावरबॉल विजेता लॉटरी बेचने वाला भारतीय मूल का एक व्यक्ति रातोरात सेलिब्रिटी बन गया है।
 
लॉटरी के अधिकारियों ने एक जैकपॉट विजेता टिकट के कैलिफोर्निया में चाइनो हिल्स स्थित बलबीर अटवाल की दुकान से बेचे जाने की पुष्टि की। 2 अन्य टिकटें टेनेसी और फ्लोरिडा में बेची गईं। विजेता टिकट बेचने के लिए अटवाल को कारोबारी बोनस के तौर पर 10 लाख डॉलर मिले।
 
अटवाल ने कहा कि वह यह पढ़कर चकित रह गया कि एक भाग्यशाली व्यक्ति को उसकी दुकान से टिकट मिला।
 
अटवाल ने कहा कि मुझे इस पर यकीन नहीं हुआ और इसलिए मैंने फिर से बहुत ध्यान से इसे देखा। अब वे जीत में मिली इस रकम का एक हिस्सा दान में देने की योजना बना रहे हैं और बाकी की रकम अपने कर्मचारियों और परिवार में साझा करेंगे तथा यह अवसरों की भूमि है। जो भी यहां आता है उसका ख्वाब जरूर पूरा होता है।
 
अटवाल 1980 के दशक में भारत के पंजाब से अमेरिका आए थे और यहां उन्होंने 24 साल पहले ‘7-इलेवन स्टोर’ नामक दुकान खोली थी। अब उनके पास 4 दुकानें हैं जिनमें चिनो हिल्स स्थित दुकान शामिल है। (भाषा)

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi