Publish Date: Wed, 30 Nov 2016 (18:54 IST)
Updated Date: Wed, 30 Nov 2016 (18:57 IST)
शिकागो। पारदर्शिता और ईमानदारी के दावे करने वाली आम आदमी पार्टी पर अब विदेशों में भी अंगुलियां उठनी शुरू हो गई है। शिकागो में जल्द ही आप के खिलाफ चंद बंद सत्याग्रह शुरू किया जा रहा है।
शिकागो में आम आदमी पार्टी की एनआरआई सेल के सह संयोजक डॉ. मनीष रायजादा ने आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को खुला खत लिखते हुए कहा कि यदि पार्टी ने उसकी स्थापना से लेकर अब तक के मिले चंदे की जानकारी सार्वजनिक नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
पेशे से चिकित्सक डॉ. रायजादा ने लोगों से अपील की है कि यदि आम आदमी पार्टी दान में मिली राशि की जानकारी सार्वजनिक नहीं करती है तो उसे चंदा नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी ने चंदे की जानकारी नहीं दी तो 4 दिसंबर से चंदा बंद सत्याग्रह किया जाएगा।