suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेजिंदर शर्मा को ब्रिटेन की महारानी का सम्मान

Advertiesment
Author Tejinder Sharma
लन्दन। भारतीय मूल के हिंदी के चर्चित लेखक तेजिंदर शर्मा को हिन्दी की सेवा के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 'द मेंबर ऑफ दि ब्रिटिश एम्पायर' के सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की है। इस सम्मान के लिए शर्मा का नाम ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने प्रस्तावित किया।
 
'कथा यूके' द्वारा आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 21 जनवरी अक्टूबर 1952 को पंजाब के जगराओं में जन्मे शर्मा से पहले ओम पुरी, विक्रम सेठ, सलमान रश्दी, वीएस नायपाल आदि को भी यह सम्मान मिल चुका है। 
 
ब्रिटेन के सांसद बॉब बलैकमैन, विपक्षी सांसद गारेथ थॉमस तथा लेबर पार्टी के वीरेंद्र शर्मा ने शर्मा को यह सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए हिन्दी के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान की सराहना की। शर्मा को केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान हरियाणा, साहित्य अकादमी एवं महाराष्ट्र साहित्य अकादमी का सम्मान मिल चुका है। 
         
लन्दन में भारतीय दूतावास भी शर्मा को सम्मानित कर चुका है। उनके कई कहानी संग्रह छप चुके हैं। शर्मा लन्दन में बस गए हैं और वहां रेलवे में कार्यरत हैं। वे 'कथा यूके की ओर से हर साल किसी एक हिन्दी लेखक को पुरस्कार भी प्रदान करते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फादर्स डे पर जानें पिता के 5 प्रकार