Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला के स्टोर में लूटपाट

Advertiesment
crime news
वाशिंगटन। अमेरिका के वजीर्निया प्रांत में भारतीय मूल की एक महिला के एक स्टोर में तीन अज्ञात लोगों ने बंदूक का भय दिखा कर लूट पाट कर ली।
 
तीनों लोग मंगलवार को मेडिसन हाइट्स स्थित स्टोर में घुसे। उन्होंने दुकान की मालकिन सरला पटेल पर बंदूक तानकर वे नकदी लेकर फरार हो गए।
 
डब्ल्यूसेट डॉट कॉम ने पटेल के हवाले से बताया कि महिला को हालांकि कोई चोट नहीं आई है लेकिन वह काफी आहत हुई है।
 
उन्होंने बताया, 'मैं दो रात नहीं सोई। हर वक्त वह दृश्य मेरी आंखों के सामने आ रहा था। जांचकर्ता तीनों लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi