Publish Date: Wed, 21 Jun 2017 (18:46 IST)
Updated Date: Wed, 21 Jun 2017 (18:51 IST)
न्यूयॉर्क। यहां से सोमवार को पुलिस ने जानकारी दी कि ब्रुकलिन प्ले ग्राउंड पर रविवार की रात को एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि 40 वर्षीय महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ लुसियाना एवेन्यू और फ्लैटलैंड्स एवेन्यू के बीच पूर्वी न्यूयॉर्क में खड़ी हुई थी। पुलिसकर्मियों का कहना है कि गोलीबारी की यह घटना ब्रुकलेन बालफील्ड्स पर रात आठ बजे हुई।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक गुजरती कार की पैसेंजर सीट पर बैठी एक महिला ने गोली चलाई जो कि पीड़ित महिला के नितंब पर लगी। महिला को स्थिर हालत में ब्रुकडेल यूनिवर्सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला ने जांचकर्ताओं को जानकारी दी कि उसने अपने ऊपर हमला होते नहीं देखा था। जब वह गिर गई और उसने गोली की आवाज सुनी।
पीड़ित महिला 40 से 50 वर्ष के आयु वर्ग की है। पुलिस का कहना है कि उसने घटनास्थल से पाइंट कैलिबर का खोखा बरामद किया है। पास ही में एक गहरे रंग की निशान कार पार्क थी और जिसका पीछे वाला विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन इसके आगे और पीछे की पैसेंजर साइड खुले हुए थे। इस मामले पर महिला के बॉयफ्रेंड ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।