Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में सजा इंदौरी सराफा, बिखरी MP की महक

फ्रेंड्‍स ऑफ एमपी की पांचवीं वार्षिक पिकनिक पेन्निंगटन में संपन्न

हमें फॉलो करें अमेरिका में सजा इंदौरी सराफा, बिखरी MP की महक
Friends of MP (न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी) की पांचवीं वार्षिक पिकनिक का आयोजन शनिवार 21 सितंबर को पेन्निंगटन (न्यूजर्सी) में किया गया। इस वार्षिक आयोजन में मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों के 300 के लगभग एनआरआई ने हिस्सा लिया। ये सभी लोग अमेरिका के 5 राज्यों से यहां पहुंचे थे।
 
खिली हुई धूप और खूबसूरत पार्क में हुए इस आयोजन का सभी उम्र वर्ग के लोगों आंनद लिया।

खुशनुमा माहौल में पोहे, जलेबी और गराड़ू के नाश्ते के साथ आयोजन शुरू हुआ। दोपहर के भोजन में प्रतिभागियों ने परंपरागत पुरी-सब्जी, आमरस और श्रीखंड का आनंद लिया। 
webdunia
सबसे खास बात यह रही है कि मालवी पगड़ी को सिर पर सजाए कार्यकर्ताओं ने भोजन परोसा। इस अवसर एक मजेदार खेल 'हंट गेम' भी खेला गया।

इसके लिए मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा और उसके तट पर बसे कस्बों को बनाया गया। इस खेल के लिए बनाई गई टीमों का नाम मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध महिलाओं के नाम- सुमित्रा, अहिल्या, लता, सुषमा, आर्यमा, मणिकर्णिका - के नाम पर रखा गया।
MP के गांव का थीम : पिकनिक में इस बार, एक पूरे MP के गांव का थीम चारपाई, हुक्का, कूआं के साथ बनाया गया था और पिकनिक में आए लोगों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली।

दोपहर में जलजीरा, 'गुड्डी के बाल' और 'बरफ के लड्डू' बहुत लोकप्रिय थे। इस पिकनिक के जरिए उपस्थित लोगों को अपने मूल शहरों के लोगों के साथ मिलने और दशकों बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिला।
webdunia

आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि प्रतिभागियों ने अपने नाम हिन्दी (देवनागरी) में लिखे। इस अवसर पर लोगों ने इंदौरी मनुहार और अपनेपन को महसूस किया, साथ ही अमेरिका में रहने के बावजूद स्वयं को मध्यप्रदेश की जड़ों से जुड़ा हुआ पाया।
webdunia

पिकनिक में शामिल होने वाले कुछ लोग तो ऐसे थे जो 2 साल से इस आयोजन का इंतजार कर रहे थे। इसके कार्यकर्ताओं की टीम पिछले 6 माह से तैयारी कर रही है।
 
इस पिकनिक में मध्यप्रदेश के बेतूल, रीवा, सनावद, खंडवा, रतलाम, अम्बाह जैसे कस्बों के साथ ही इंदौर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों से ताल्लुक रखने वाले लोग भी शामिल थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन 5 पत्तों में है औषधीय गुण, आप भी जानिए इनके घरेलू नुस्खे