Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में एक और हिन्दू मंदिर को पहुंचाया नुकसान

हमें फॉलो करें अमेरिका में एक और हिन्दू मंदिर को पहुंचाया नुकसान

भाषा

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक हिन्दू मंदिर की दीवारों पर स्प्रे पेंट के जरिए अभद्र तस्वीरें बनाकर मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है। अमेरिका में मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की यह ताजातरीन  घटना है।

उत्तरी टेक्सास स्थित ओल्ड लेक हाइलैंड्स में मंदिर के दरवाजे पर संख्या ‘666’ और एक उल्टा  क्रॉस पेंट किया गया था। मंदिर के बोर्ड के सदस्य कृष्णा सिंह ने कहा कि उन्होंने यह चित्रण पिछले सोमवार को देखा।
 
‘सीबीएस लोकल’ ने सिंह के हवाले से कहा कि यह वाकई एक बड़ा सदमा था। पूरी घटना समुदाय  को बहुत परेशान करने वाली रही है। डलास पुलिस ने जासूसों को भेजा है, जो कि संदिग्धों की खोज  में लगे हैं।
 
अब श्रद्धालु इस पूरी संपत्ति के आसपास बाड़ लगाएंगे ताकि बदमाश अंदर दाखिल न हो सकें।  हिन्दुओं और गैरहिन्दुओं ने मंदिर को पहुंचाए गए इस नुकसान को साफ करने के लिए मदद की  पेशकश की है।
 
अमेरिका में पिछले 3 माह में यह ऐसी तीसरी घटना है। फरवरी में वॉशिंगटन में 2 मंदिरों को  नुकसान पहुंचाया गया था।
 
15 फरवरी को अज्ञात बदमाशों ने सीटल उपनगरीय क्षेत्र स्थित बोथेल हिन्दू मंदिर की एक दीवार  पर ‘स्वस्तिक’ पर स्प्रे कर दिया था और ‘गेट आउट’ लिख दिया था। 26 फरवरी को बदमाशों ने  केंट हिन्दू मंदिर की कई खिड़कियां ईंटों से तोड़ दी थीं और फिर दीवार पर ‘फीयर’ (डर) लिख दिया  था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi