Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इयान ग्रिलोट को इंडियन हाउस ह्यूस्टन में किया जाएगा सम्मानित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Houston News
ह्यूस्टन। कंसास में नस्ली भावना के प्रेरित होकर की गई गोलीबारी के दौरान हस्तक्षेप करने  की कोशिश करने वाले 24 वर्षीय अमेरिकी को भारतीय-अमेरिकी सम्मानित करेंगे। इस  गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।
 
इयान ग्रिलोट पिछले माह कंसास के ऑलाथे स्थित एक बार में एक पूर्व नौसन्यकर्मी द्वारा  भारतीयों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी के दौरान हस्तक्षेप करते समय घायल हो गए  थे। गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला (32) की मौत हो गई थी और  एक अन्य आलोक मदसानी घायल हो गए थे।
 
इंडियन हाउस ह्यूस्टन के 25 मार्च को आयोजित होने वाले 14वें वार्षिक समारोह में ग्रिलोट को  'ए ट्रू अमेरिकन हीरो' के तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इयान ग्रिलोट ने कहा कि मैं आप  सभी की प्रार्थनाओं और सहयोग के बिना इतनी जल्दी ठीक नहीं हो पाता। जिंदा रहना एक  खुशकिस्मती की बात है।

मैं 25 मार्च को ह्यूस्टन में इंडियन हाउस समारोह का हिस्सा बनने  को लेकर उत्साहित हूं। आप सभी का सहयोग के लिए शुक्रिया। (भाषा) 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी कविता : जागती आंखों के सपने...