Publish Date: Tue, 18 Jul 2017 (09:58 IST)
Updated Date: Tue, 18 Jul 2017 (10:44 IST)
कैलिफोर्निया। भारतीय-अमेरिकी समुदायों के लोगों ने सान जोस और सान डिएगो में 16 जुलाई को
प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भारत में अल्पसंख्यकों के प्रति लोगों की हिंसा बढ़ रही
है।
द एलायंस फॉर जस्टिस एंड एकाउंटैबिलिटी प्रगतिशील संगठनों का एक ऐसा गठबंधन है जोकि भारत में अल्पसंख्यकों के प्रति होने वाले खराब व्यवहार पर आवाज उठाता है। संगठन ने 16 जुलाई को
कैलिफोर्निया के सान जोस और सान डिऐगो में प्रदर्शन किया। इसी दिन राजधानी वाशिंगटन में भी
विरोध प्रदर्शन रखा गया था। संगठन ने अपने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत में सरकार ऐसी नीतियों
का समर्थन करती है जोकि अल्पसंख्यकों के खिलाफ भीड़ का हिस्सा होते हैं।
इस प्रदर्शन को एक ऐसे मंच के तौर पर भी उपयोग किया गया जिसने पिछले कुछेक वर्षों में बर्बर हत्याएं की गई। गाय के नाम पर की गई हत्याओं की अनदेखी की गई जिसके तहत पिछले सितंबर से
उन हिंदूवादी संगठनों ने लोगों की हत्याएं तक की हैं। इन प्रदर्शनों में कहा गया है कि भाजपा की
संघीय सरकार उन हिंदूवादी अतिवादियों को संरक्षण देती है जोकि विभिन्न राज्यों में अल्पसंख्यकों को
बीफ बैन (गोमांस पर प्रतिबंध) के नाम पर अपने आपराधिक कामों को अंजाम दे रहे हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका में ऐसा चौथा प्रदर्शन 23 जुलाई न्यू यॉर्क में प्रस्तावित है जिसे साउथ एशिया
सॉलिडेरिटी इनीशिटिव संगठन आयोजित कर रहा है।