Publish Date: Wed, 17 May 2017 (10:52 IST)
Updated Date: Wed, 17 May 2017 (10:55 IST)
न्यूयॉर्क। बोस्टन से 26 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति राम जयकुमार शुक्रवार शाम से लापता है। पुलिस इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी होने पर लोगों से आगे आने और जानकारी साझा करने का अनुरोध कर रही है।
लेक्सिंगटन के राम जयकुमार को आखिरी बार शुक्रवार को देखा गया था जब वह बोस्टन की एक सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे थे।
पुलिस के बयान के मुताबिक जयकुमार के लापता होने की खबर उनके माता-पिता ने लेक्सिंगटन पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय भारतीय मूल के राम ने अपने माता-पिता से कहा था कि वह एक घंटे में लौट आएंगे लेकिन शुक्रवार के बाद से उनका कोई पता नहीं है।
इंडिया न्यू इंग्लैंड की खबर के मुताबिक उनकी गाड़ी शनिवार सुबह चार्ल्स नदी के निकट सड़क पर खड़ी मिली। (भाषा)