Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय मूल की सांसद मुख्य सचिव नियुक्त

Advertiesment
Indian Shadow Chief Secretary
लंदन। नवनिर्वाचित लेबर नेता जेरेमी कार्बिन ने भारतीय मूल की ब्रिटिश सांसद सीमा मल्होत्रा को शैडो चीफ सेक्रेटरी फॉर ट्रेजरी नियुक्ति किया है।

43 वर्षीय सीमा को एलन कीन (कंजर्वेटिव) के निधन के बाद 2011 में हुए उपचुनाव में फेल्टहैम एंड हेस्टन सीट से सांसद चुना गया था।
 
तत्कालीन लेबर नेता एड मिलिबैंड ने उन्हें महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए अगस्त 2014 में शैडो मिनिस्टर की नवसृजित जिम्मेदारी सौंपी थी। वे शैडो ट्रेजरी टीम में शैडो चांसलर जॉन मैकडोनल की सहायक होंगी।
 
हैमरस्मिथ में जन्मी सीमा ने संसद में प्रवेश करने से पहले कॉर्पोरेट दिग्गज पीडब्ल्यूसी समेत कई समूहों में कारोबारी सलाहकार के रूप में काम किया है। चरम वामपंथी सांसद जेरेमी कोर्बिन को गत रविवार को ब्रिटेन के मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी का नेता चुना गया था। (भाषा)






 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi