Publish Date: Fri, 01 Jul 2016 (07:46 IST)
Updated Date: Fri, 01 Jul 2016 (08:02 IST)
विशाखापत्तनम। संदिग्ध आतंकवादियों ने नाइजीरिया के बेन्यू राज्य के ग्बोको शहर से दो भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया।
विशाखापत्तनम के रहने वाले मंगीपुडी साई श्रीनिवास और उनके सहकर्मी अनिश शर्मा का गुरुवार को अपहरण कर लिया गया।
श्रीनिवास के रिश्तेदारों ने जिला कलेक्टर एन युवराज से आज मुलाकात की और दोनों अपहृत भारतीय नागरिकों को छुड़ाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। (भाषा)