Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

द.अफ्रीका में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

Advertiesment
Mahatma Gandhi
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के रसनबर्ग शहर में महात्मा गांधी की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।
 
दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के 100 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में अनावृत यह प्रतिमा वहां उनके विरोधी रहे और पूर्व राष्ट्रपति पॉल क्रूगर की प्रतिमा के पास ही है।
 
भारतीय उच्चायुक्त रूचि घनश्याम ने प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए एक विरासत का हिस्सा हैं।
 
घनश्याम ने कहा, 'दोनों देशों के बीच दोस्ती तथा विरासत को दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला ने आगे बढ़ाया, जिन्होंने महात्मा गांधी से ही सीख लेकर और उनके दर्शनों पर चलकर देश को आजादी दिलाने में नेतृत्व किया।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi