Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी का सिलिकॉन वैली का दौरा दिखाएगा भारतीय योगदान की झलक

Advertiesment
modi's visit to silicon valley
वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिलिकॉन वैली का दौरा नवाचार और उद्यमशीलता की संस्कृति में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

इस समूह ने यह उम्मीद भी जताई है कि प्रधानमंत्री का दूसरा अमेरिकी दौरा भारतीय निवेश आकर्षित करने में मददगार होगा।
 
मोदी के न्यूयॉर्क आगमन से पहले कांग्रेस के कम से कम 33 प्रख्यात सदस्यों ने प्रधानमंत्री को संयुक्त रूप से एक पत्र लिखकर ‘अवसरों की भूमि’ में उनका स्वागत किया है।
 
रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों ही पार्टियों के 33 कांग्रेस सदस्यों ने कहा है कि यह स्पष्ट है कि आपके पिछले अमेरिकी दौरे ने वह अवसर दिया है जिसकी अमेरिका-भारत संबंधों पर पुन:ध्यान केंद्रित करने के लिए जरूरत थी।
 
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आपका दूसरा दौरा इस सिलसिले को जारी रखेगा और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीय निवेश को गहरा करने के साथ-साथ भारत में और अधिक विकास के लिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी आधारित ज्ञान के उपयोग की राह बनाएगा।
 
मोदी के आगामी कैलिफोर्निया दौरे के लिए उत्सुकता जाहिर करते हुए कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि सिलिकॉन वैली का यह दौरा अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्योग में भारतीयों और भारतीय अमेरिकियों के वर्तमान योगदान की झलक दिखाएगा।
 
बीते 33 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का गोल्डन स्टेट यानी कैलिफोर्निया का यह पहला दौरा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi