Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी के लिए सिंगापुर में सांस्कृतिक शाम

Advertiesment
Narendra Modi
सिंगापुर। सिंगापुर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए एक सांस्कृतिक  समारोह का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस माह के अंत में यहां आना है।

समारोह के दौरान मोदी यहां 18 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित कर सकते हैं। इस दौरान स्थानीय  स्कूलों के छात्र कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
 
एक गैरलाभकारी ट्रस्ट सिंगापुर एनआरआई फोरम के अध्यक्ष अतुल तैमुरीकर ने कहा कि तैयारी चल रही  हैं और सिंगापुर एक्सपो सेंटर के 3 हॉल बुक कर लिए गए हैं। 
 
सिंगापुर से सहयोग चाहने वाले मोदी 3 दिवसीय यात्रा पर आएंगे। यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर को होनी  है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिहाज से सिंगापुर भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। यह भारत का 10वां  सबसे बड़ा व्यापार साझीदार है।
 
फोरम के एक निदेशक सत्य मूर्ति वामराजू ने कहा कि इससे सिंगापुर और भारत के सांस्कृतिक संबंधों  को मजबूती मिलेगी। वामराजू ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। अब तक 15 हजार से  ज्यादा लोग पंजीकरण करवा चुके हैं। तेमुरीकर ने कहा कि इस समारोह का प्रायोजक सिंगापुर भारतीय  समुदाय है।
 
पिछले कुछ दशकों में सिंगापुर और भारत ने ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रिश्तों के आधार पर एक विशेष  संबंध विकसित किया है। इस संबंध को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग के चलते एक दृढ़ आधार मिला  है।
 
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच लूंग ने कहा है कि मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों का  स्तर बढ़कर रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच जाएगा। इस साल भारत और सिंगापुर के कूटनीतिक संबंधों  की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ भी है। (भाषा) 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi