Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के 49 सेमीफाइनलिस्ट्स में 25 भारतीय

हमें फॉलो करें स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के 49 सेमीफाइनलिस्ट्स में 25 भारतीय
वॉशिंगटन। वार्षिक स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के 49 सेमीफाइनलिस्ट्स में 25  भारतीय-अमेरिकी शामिल हैं, जो इस प्रतिष्ठित वार्षिक प्रतिस्पर्धा में भारतीय-अमेरिकियों के लगातार जारी  वर्चस्व का एक और उदाहरण है।

ये भारतीय-अमेरिकी (भारतीय समयानुसार) शुक्रवार को होने वाली 88वीं स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी  प्रतियोगिता में अव्वल आने की कोशिश करेंगे। कई साल से भारतीय-अमेरिकी अमेरिका में अपने  प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते आ रहे हैं और उन्होंने ज्यादातर प्रतिष्ठित स्पेलिंग पुरस्कार जीते हैं।
 
पिछले साल तीसरे स्थान पर रहे सेंट लुई, मिसूरी के 14 वर्षीय गोकुल वेंकटचलम को इस साल प्रबल  दावेदार समझा जा रहा है। श्रीराम हठवार (12) और अंसुन सुजोए पिछले साल संयुक्त विजेता थे।  स्पेलिंग बी में 5वीं बार शामिल हो रही कंसास निवासी 13 वर्षीय वान्या शिवशंकर एक और मजबूत  प्रतिस्पर्धी हैं।
 
वान्या ने 2010 और 2012 में इस प्रतियोगिता में 10वां स्थान हासिल किया था। वे 2013 में 5वें  और 2014 में 13वें स्थान पर रही थीं। उसकी बहन काव्या वर्ष 2009 की प्रतियोगिता की विजेता  थी।
 
नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता 1925 में शुरू हुई थी। इस साल अमेरिका के सभी 50 राज्य इस  प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस वर्ष के विजेता को पुरस्कार के रूप में 35 हजार डॉलर की  नकद राशि मिलेगी। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi