Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नार्वे के शरद आलोक भारत में सम्मानित

Advertiesment
Writer Sureshchandra Shukla
गत सप्ताह नार्वे में हिन्दी के जाने-माने साहित्यकार सुरेशचंद्र शुक्ल 'शरद आलोक' को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने देवगढ़, सोनभद्र, उत्तरप्रदेश में 'प्रभा सिंह साहित्य सम्मान' विदेशों में हिन्दी सेवा और लेखन के लिए दिया। 
 
संयोजक जीतेन्द्र सिंह संजय ने कार्यक्रम का संचालन किया और छत्तीसगढ़ में हिन्दी अकादमी के उपाध्यक्ष विनय कुमार पाठक और अन्य विद्वान भी समारोह में मौजूद थे।
 
सुरेशचंद्र शुक्ल 'शरद आलोक' नार्वे से प्रकाशित हिन्दी-नार्वेजीय द्वैभाषीय-द्वैमासिक पत्रिका 'स्पाइल-दर्पण' का सम्पादन गत 28 वर्षों से कर रहे हैं। 
 
यही नहीं, वह बर्मिंघम (ब्रिटेन) में 2 अप्रैल को गीतांजलि साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित कविता महोत्सव और पुरस्कार समारोह में भाग लेने जा रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi