सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल की 75 वर्षीय एक डॉक्टर को नर्सिंग होम और बाल स्वास्थ्य सुविधा गृह बनाकर स्वास्थ्य क्षेत्र और सामुदायिक सेवा में 38 साल के योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
तबला कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड हासिल करने वाली डॉ. उमा राजन पहली महिला बन गईं। कानून और शिक्षा राज्यमंत्री इंद्राणी राजा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार पिछले 4 सालों से दिया जा रहा है।
उमा को इस पुरस्कार के तहत 10,000 डॉलर की राशि दी गई जिसे उन्होंने स्वयंसेवी कल्याण संगठनों, सिंगापुर चिल्ड्रेन सोसाइटी और एशियन वेलफेयर एसोसिएशन को दान दे दिया।
सिंगलप साउथ कम्युनिटी सेंटर की मौजूदा उपाध्यक्ष ने सभी धर्मों के लिए स्वयंसेवी कल्याण संगठनों के साथ 9 से 10 बुजुर्ग देखभाल केंद्र बनाने में तब मदद की थी, जब वे 1996 से 2000 के बीच बुजुर्ग देखभाल विभाग की निदेशक थीं। (भाषा)