कनाडा की 77 वर्षीय लघुकथा लेखिका एलिस मुनरो को वर्ष 2009 के मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार उन्हें 25 जून को डबलिन में दिया जाएगा। जिसमें उन्हें 60,000 पाउंड की इनामी राशि मिलेगी।
एलिस का प्रथम कहानी संग्रह 'डांस ऑफ द हैपी शेड्स' सन् 1968 में प्रकाशित हुआ था।
कहा जा रहा है कि बुकर पुरस्कार के इस दौड़ में उन्होंने प्रख्यात भारतीय लेखिका महाश्वेता देवी और नोबल पुरस्कार विजेता वीएस नायपॉल को पीछे छोड़ दिया है।