किशोरों ने धर्मार्थ काम में भाग लिया
, सोमवार, 29 अप्रैल 2013 (17:35 IST)
अमेरिका। यहां के एक सत्रह वर्षीय किशोर आरव चावड़ा ने अर्थवाकर्स चैरिटीज नामक अलाभकारी संस्था की शुरुआत की। इसके तहत वे अफ्रीका, एशियाई देशों और अमेरिका के अनाथालयों और स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों के लिए जूते उपलब्ध कराते हैं।सेंट मार्क्स स्कूल, टेक्सास में पढ़ने वाले चावड़ा का कहना है कि 'अर्थवाकर्स चैरिटीज' एक दीर्घकालिक प्रोजेक्ट है। उनका कहना है कि जब तक सभी बच्चों, किशोरों को पहनने के लिए जूते उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, हम यह काम करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 2012 के बाद संस्था ने जरुरतमंदों को 3000 से अधिक जूतों की जोड़ियां उपलब्ध कराई हैं। इस संस्था ने भारत में उकाई, सारंगपुर और बेंगलुरु में 1600 जोड़ी जूते उपलब्ध कराए। संस्था के बच्चों ने अल सल्वाडोर, चीन और मेक्सिको के बच्चों के लिए भी मदद भेजी। जो पाठक जूते दान करने के इच्छुक हों वे इन्हें अर्थवाकर्स चैरिटीज, पीओ बॉक्स 59955 डलास, टेक्सास 75229 पर भेज सकते हैं। इन्हें आप www.earthwalkerscharities.org पर ऑनलाइन या [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं।