Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केंटकी के शिक्षाशास्त्री को सम्मान

Advertiesment
हमें फॉलो करें एनआरआई न्यूज
, बुधवार, 24 अप्रैल 2013 (17:18 IST)
लुइसविले। लुइसविले में यूनिवर्सिटी ऑफ लुइसविले, केंटकी में डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन एंड काउंसलिंग साइकोलॉजी के पूर्व प्रमुख और प्रोफेसर ऑफ रिसर्च डॉ. दया सिंह संधू का हाल ही में सम्मान किया गया। उन्हें आर्थर ए. हिचकॉक डिस्टिंगुइश्ड प्रोफेसेनल सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर अमेरिकन काउंसलिंग एसोसिएशन ने सम्मानित किया।

यह पुरस्कार सिनसिनाटी, ओहायो में एसीए की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में दिया गया। यह अपने पेशे में स्थानीय, राज्य और नेशनल लेवल पर सेवा करने पर दिया जाता है। संधू ने काउंसलिंग के पेशे में 25 वर्षों से अधिक समय तक काम किया। इसके अलावा उन्होंने 50 से अधिक पत्रिकाओं में लेख लिखे और 60 पुस्तकों के चैप्टर लिखने का काम किया और इसके अलावा उन्होंने बारह किताबों को लिखने या संपादित करने का भी काम किया।

संधू को बहुत से विशिष्ट पुरस्कार भी दिए गए हैं जिनमें फुलब्राइट सीनियर रिसर्च स्कॉलर अवॉर्ड, फुलब्राइट सीनियर स्पेशिलिस्ट अवॉर्ड, फुलब्राइट-नेहरू सीनियर रिसर्च अवॉर्ड और अन्य बहुत से पुरस्कार शामिल हैं। उन्होंने राज्य, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर 200 से अधिक प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन्स दिए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi