मिस्र में भारतीय पर स्वाइन फ्लू का संदेह
भारतीय नाविक को एकांत में रखा गया
काहिरा 29 मई। मिस्र में एक भारतीय नाविक को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षणों के कारण एकांत में चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अब्देल रहमान शाहीन ने कल कहा अधिकारियों ने 30 वर्षीय भारतीय नाविक कमल पेस्त को स्वाइन फ्लू विषाणु के संदिग्ध लक्षणों के चलते एलेक्जेंड्रिया अस्पताल में एकांत में चिकित्सा निगरानी में रखा है।
इसके साथ ही मिस्र में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 101 पर पहुँच गई हैं। प्रयोगशाला में 100 नमूनों के परीक्षण में हालाँकि स्वाइन फ्लू साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ भारतीय नाविक ही चिकित्सा निगरानी में है। मिस्र में अब तक स्वाइन फ्लू के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताजा सूची के अनुसार 48 देशों से अब तक स्वाइन फ्लू के लगभग 13 हजार 398 मामलों की जानकारी मिली है।