Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति लुइस को शांति पुरस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें फेलिक्स हाउफाउट बोइग्नी ब्राजील
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला डि सिल्वा को संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के वार्षिक शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

निर्णायक मंडल ने कहा कि उसने वर्ष 2008 का फेलिक्स हाउफाउट बोइग्नी शांति पुरस्कार ब्राजील के राष्ट्रपति को देने का फैसला किया है। उन्हें यह पुरस्कार शांति संवाद, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समान अधिकारों के साथ गरीबी उन्मूलन और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके प्रयासों के लिए दिया जाएगा।

लूला को यह पुरस्कार जुलाई में एक समारोह में दिया जाएगा। यूनेस्को ने इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1989 में की थी। इससे पहले नेल्सन मंडेला, शिमोन पेरेज, यासर अराफात और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर आदि को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi